• Tue. Apr 21st, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

जनपद संभल में 40 विद्युत चालित चाक वितरण का लक्ष्य तय

माटीकला कारीगरों के लिए सुनहरा अवसर
संभल। उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड द्वारा संचालित टूल-किट्स वितरण योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए जनपद संभल को 40 विद्युत चालित चाक (इलेक्ट्रिक व्हील) का लक्ष्य आवंटित किया गया है। इस योजना का उद्देश्य माटीकला से जुड़े बेरोजगार पुरुषों एवं महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित करना है।
जिला ग्रामोद्योग अधिकारी, संभल ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद के ऐसे कारीगर, जो मिट्टी से मूर्तियां, खिलौने, बर्तन एवं अन्य घरेलू उपयोग की वस्तुएं बनाते हैं, वे इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी माटीकला बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.upmatikalaboard.in⁠� पर 15 मई 2028 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन के लिए अभ्यर्थियों को आधार कार्ड, पैन कार्ड, फोटो, जाति प्रमाण-पत्र (जहां लागू हो), शैक्षिक योग्यता प्रमाण-पत्र, निवास प्रमाण-पत्र एवं प्रोजेक्ट रिपोर्ट जमा करना अनिवार्य होगा। आवेदक की आयु 18 से 55 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी किसी भी कार्यदिवस में जिला ग्रामोद्योग कार्यालय, डीएल कॉलोनी, स्टेशन रोड, बहजोई में संपर्क कर सकते हैं। साथ ही, 7408410825 एवं 8279915270 नंबरों पर भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
यह योजना माटीकला कारीगरों के आर्थिक सशक्तिकरण और रोजगार सृजन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

अन्य ख़बरें