• Tue. Apr 21st, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

ग्रामीण खेलों को बढ़ावा देने पर जोर, युवक मंगल दलों को योजनाओं से जोड़ने के निर्देश

कलेक्ट्रेट बहजोई में समीक्षा बैठक, विभागों को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश

संभल (बहजोई), 21 अप्रैल 2026। कलेक्ट्रेट सभागार बहजोई में जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया के निर्देशन एवं मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट की अध्यक्षता में क्रीड़ा विभाग और युवा कल्याण विभाग से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने युवक मंगल दलों की प्रगति की जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि उन्हें मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना से जोड़ा जाए और अधिक से अधिक जागरूक किया जाए। उन्होंने कहा कि यदि युवक मंगल दलों के पास अपना उद्योग होगा तो वे अन्य लोगों को भी प्रेरित कर सकेंगे।
उन्होंने यह भी कहा कि युवा कल्याण एवं खेल विभाग मिलकर ग्रामीण क्षेत्रों में खेल गतिविधियों को और सशक्त करें। ग्राम पंचायत स्तर पर खेल मैदानों की स्थिति की समीक्षा कर आवश्यक कदम उठाने के निर्देश भी दिए गए।
बैठक में खेल विभाग की गतिविधियों पर चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही विवेकानंद यूथ अवार्ड के संबंध में भी अधिकारियों को आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
इस अवसर पर प्रभारी जिला युवा कल्याण अधिकारी विनीत सिद्धू, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारीगण तथा खेल विभाग से शूटिंग कोच मयंक सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

अन्य ख़बरें