इसी क्रम में दिनांक 21.06.2026 को एसटीएफ देहरादून एवं थाना पटेलनगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा थाना पटेलनगर क्षेत्र में कार्यवाही करते हुए पंजाब से लाई जा रही अवैध अंग्रेजी शराब से भरे एक ट्रक को रोककर चेक किया गया।
तलाशी के दौरान ट्रक से पंजाब मार्का अंग्रेजी शराब की कुल 80 पेटियां (रॉयल स्टैग, मैकडॉवेल्स एवं इम्पीरियल ब्लू) बरामद की गईं तथा ट्रक चालक जगजीत सिंह निवासी जनपद मोहाली, पंजाब को गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि उक्त शराब मोहाली, पंजाब से लायी गयी थी, जिसे उत्तराखण्ड में फुटकर बिक्री हेतु सप्लाई किया जाना था। इस संबंध में थाना पटेलनगर में अभियोग पंजीकृत किया गया है।
उत्तराखण्ड को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से एसटीएफ द्वारा अवैध शराब तस्करों के विरुद्ध लगातार प्रभावी एवं कठोर कार्रवाई जारी है।
#STFUttarakhand #UttarakhandPolice #NashaMuktUttarakhand #DrugFreeDevbhoomi #ActionAgainstLiquorMafia #DehradunPolice विवेक त्रिपाठी स्टेट हेड उत्तराखंड चाणक्य न्यूज इंडिया
