*दानवीर भामाशाह की जयंती पर व्यापारी कल्याण दिवस का हुआ आयोजन।*
*व्यापारी कल्याण दिवस के अवसर पर कई उद्यमियों को किया गया सम्मानित।*
सुलतानपुर 29 जून/कलेक्ट्रेट नवीन सभागार, सुलतानपुर में दानवीर भामाशाह की जंयती पर व्यापारी कल्याण दिवस का अयोजन राज्य कर विभाग, संस्कृति विभाग तथा जिला प्रशासन के समन्वय से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री सुशील त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष भाजपा एवं उपजिलाधिकारी सदर सुलतानपुर द्वारा दीप प्रज्ज्वलन किया गया तथा भामाशाह की तस्वीर पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की औपचारिक शुरूआत की गयी।
भामाशाह जयंती के उपलक्ष में मुख्य अतिथि द्वारा जनपद के करदाताओं सर्वश्री एस एस एस ब्रिक फील्ड फर्मस्वामी श्री शम्भू शरण सिंह, सर्वश्री स्वास्तिक ईंट भट्ठा शाखा स्वस्त ईट उद्योग फर्मस्वामी श्री अरविंद कुमार, सर्वश्री ज्योति सिंह फर्मस्वामी सुश्री ज्योति सिंह, सर्वश्री कृपाल ट्रेडर्स फर्मस्वामी श्री राहुल कुमार बरनवाल, सर्वश्री आलोक इन्फ्रा प्रोजेक्ट्स फर्मस्वामी श्री आलोक तिवारी, सर्वश्री एमडी इन्फ्रा फर्मस्वामी श्री मार्कण्डेय तिवारी, सर्वश्री अर्चना एसोसिएट फर्मस्वामी सुश्री अर्चना गुप्ता, सर्वश्री मनोज टेक्सटाइल्स फर्मस्वामी श्री मनोज कुमार अग्रवाल, सर्वश्री विजय कंस्ट्रक्शन इं0 प्रा0 लि0 फर्मस्वामी श्री शिवसेवक सिंह एवं सर्वश्री मीत एसोसिएट्स प्रा0 लि0 फर्म निदेशक नरेन्द्र सिंह का श्रेणीवार चयन कर देश/प्रदेश के विकास में अहम योगदान(करदाता) में भागीदारी होने पर अंगवस्त्रम तथा प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में जनपद के प्रमुख व्यापारियों को उनके महत्वपूर्ण योगदान के दृष्टिगत प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपायुक्त राज्य कर खण्ड-3 सुलतानपुर द्वारा विभागीय उपलब्धियों तथा जीएसटी के लाभ के विषय में व्यापारियों को अवगत कराया। उपायुक्त राज्य कर खण्ड-1 द्वारा जनपद के व्यापारियों के राजस्व संग्रह/उपलब्धियों के लिये धन्यवाद ज्ञापित किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्री बृजेश कुमार मौर्य राज्य कर अधिकारी द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में विभागीय अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी, जिले के प्रमुख व्यवसायी, उद्यमी व विभागीय अधिकारियों तथा श्री देवेन्द्र मिश्र, श्री मुकेश तिवारी व अन्य कर्मचारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
