• Fri. Jul 31st, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

मनोज कुमार शर्मा, हाथरस ‼️ पुलिस अधीक्षक हाथरस द्वारा पुलिस कार्यालय स्थित सभागार कक्ष में सादे समारोह में आज पुलिस विभाग के सेवानिवृत्त होने वाले 06 पुलिसकर्मियों को दी गई भावभीनी विदाई-‼️

ByAshok Mishra

Jul 31, 2026

पुलिस अधीक्षक हाथरस श्री चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा दिनांक 31-07-2026 को पुलिस कार्यालय स्थित सभागार कक्ष में एक सादा समारोह में 06 पुलिसकर्मियों को सेवानिवृत्त होने पर भावभीनी विदाई दी गई । इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी कार्यालय श्री योगेश कृष्ण नरायन, प्रतिसार निरीक्षक श्री राजकुमार सिंह आदि अधिकारी/कर्मचारी तथा सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों के परिजन भी मौजूद रहे । अधिवर्षता आयु पूर्ण करने वाले पुलिसकर्मी उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस श्रीकृष्ण दत्त, उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस श्री इन्द्रदेव, उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस श्री राजबहादुर, मुख्य आरक्षी सशस्त्र पुलिस महावीर सिंह, फायर मैन श्री हरिपाल सिंह व कुक श्री राजकुमार द्वारा पुलिस विभाग में कुशलतापूर्वक अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुये अपनी सेवा देने के बाद सेवानिवृत्त हुए ।

इस अवसर पर सेवानिवृत्त हो रहे पुलिस पुलिसकर्मियों द्वारा पुलिस विभाग में दी गई सेवाओं के अनुभवों को विस्तार से साझा किया गया । पुलिस अधीक्षक हाथरस द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे कर्मचारियों से उनके पुलिस विभाग में दी गई सेवाओं के अनुभवों को साझा करते हुए उनके आगामी जीवन की सुख शांति से व्यतीत किए जाने की कामना की । पुलिस अधीक्षक हाथरस द्वारा सेवानिवृत्त होने जा रहे सभी कर्मचारियों को बहुत-बहुत बधाई दी और कहा कि उन्होंने अपने जीवन का अमूल्य समय पुलिस विभाग को दिया, जिसके लिए वे अपने परिवार से भी दूर रहे परंतु अब सेवानिवृत्ति के बाद सभी अपने को नए कलेवर में ढालेंगे । इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक हाथरस द्वारा कहा गया कि पुलिस के अलावा भी अगर उनकी कोई समस्या हो, तो बेझिझक फोन के माध्यम से अथवा कार्यालय में आकर उन्हें अवगत कराएं । उनकी समस्याओं का यथार्थ संभव निदान का प्रयास किया जाएगा । साथ ही पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त होने के बाद भी पुलिस से जुड़े रहें । उन्होंने अनुरोध किया कि अपने आप को व्यस्त रखें ,स्वस्थ रखें और प्रसन्नता पूर्वक अपने जीवन को आगे बढ़ाएं । इस दौरान सेवानिवृत्त होने जा रहे कर्मचारियों के परिजनों के ऐसे अवसर पर आगमन का बहुत-बहुत आभार व्यक्त किया । पुलिस अधीक्षक हाथरस द्वारा सेवानिवृत होने वाले पुलिसकर्मियों को माल्यार्पण कर शॉल एवं रामायण, गीता उपहार स्वरूप भेंट की गई तथा उनके उज्जवल भविष्य एवं स्वस्थ जीवन की कामना के साथ भावभीनी विदाई दी गई ।

By Ashok Mishra

Ashok Mishra is the Editor-in-Chief of Chanakya News India, a Hindi digital news platform established in 2012. The organization focuses on delivering verified breaking news, live news coverage, crime, entertainment, business, technology, and regional updates across India. Address: FNG vihar 2 sector 121 Gautam budhnagar Uttar pradesh, India Email -mpcgchanakyanewsindia@gmail.com Phone– +91 9315744968

विवेक त्रिपाठी स्टेट हेड चाणक्य न्यूज इंडिया जम्मू-कश्मीर के पूर्व डीजीपी एसपी वैद ने कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके द्वारा दोबारा प्रदर्शन की चेतावनी पर कड़ा विरोध जताया। उन्होंने कहा कि यह देश कानून से चलेगा, अराजकता से नहीं। सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया कि अगर पुलिस की तरफ से छात्रों को परेशान क
215 कुलपतियों-शिक्षाविदों ने प्रियंका को चिट्ठी लिखी:कहा- मतभेद भले हों, लेकिन मजाक न उड़ाएं; मद्रास IIT डायरेक्टर को गोमूत्र विशेषज्ञ कहा था
खड़गे बोले– शिक्षा संस्थानों में मनुस्मृति को मानने वाले बढ़े:शूद्र से पढ़ने का अधिकार छिना; नड्डा बोले- सबूत दें, सभापति ने रिकॉर्ड से हटाया

अन्य ख़बरें