• Sat. Aug 1st, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

*थाना कुरेभार पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास के मुकदमे में 02 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त डंडा बरामद*

BySantosh Kumar Pandey

Aug 1, 2026

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर *श्रीमती चारू निगम* के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी बल्दीराय के नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना कुरेभार पुलिस नें हत्या के प्रयास के मुकदमें में वाछित 02 अभियुक्तगण 1.सचिन पाण्डेय 2.रामसरन पाण्डेय को गिरफ्तार किया है।

दिनांक 09.07.2026 को थाना कुरेभार पर वादिनी अनीता पाण्डेय पुत्री रामस्वरूप पाण्डेय, निवासी ग्राम फूलपुर, थाना कुरेभार, जनपद सुलतानपुर द्वारा तहरीर देकर अवगत कराया गया कि *अभियुक्तगण 1.सचिन पाण्डेय ,2.रामसरन पाण्डेय द्वारा* उसके *भाई कालीदीन पुत्र रामस्वरूप* के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क किनारे *अचेत अवस्था में मिला* । घायल के सिर एवं शरीर पर गंभीर चोटें होने के कारण प्राथमिक उपचार के उपरांत उसे ट्रामा सेंटर, लखनऊ रेफर किया गया।

प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कुरेभार पर *मु0अ0सं0 127/2026 अंतर्गत धारा 115(2)/351(3)/110 बीएनएस* पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान हत्या के प्रयास का अपराध प्रमाणित पाए जाने पर मुकदमे में धारा 109(1) बीएनएस की बढ़ोत्तरी करते हुए धारा 110 बीएनएस विलोपित (घटाई) की गई।

दिनांक 01.08.2026 को थाना कुरेभार पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार पर फूलपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास से मुकदमा उपरोक्त से संबंधित 02 वांछित अभियुक्तों को घटना में प्रयुक्त *एक अदद बांस का डंडा* सहित गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।*

*गिरफ्तार अभियुक्त-*
1.सचिन पाण्डेय पुत्र रामसरन पाण्डेय, निवासी ग्राम फूलपुर, थाना कुरेभार, जनपद सुलतानपुर, उम्र लगभग 22 वर्ष।
2.रामसरन पाण्डेय उर्फ अजय पाण्डेय , निवासी ग्राम फूलपुर, थाना कुरेभार, जनपद सुलतानपुर, उम्र लगभग 50 वर्ष।
*अभियोग का विवरण-* मु0अ0सं0 127/2026,धारा 115(2)/351(3)/109(1) बीएनएस, थाना कुरेभार, जनपद सुलतानपुर।
*बरामदगी-* घटना में प्रयुक्त 01 अदद बांस का डंडा
*गिरफ्तारी का स्थान-* फूलपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास, थाना कुरेभार, जनपद सुलतानपुर।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
वरिष्ठ उपनिरीक्षक श्री राजेश कुमार यादव
मुख्य आरक्षी अमित अवस्थी
आरक्षी सुनील यादव

अन्य ख़बरें