*श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद सुलतानपुर द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय एवं श्रीमान क्षेत्राधिकारी बल्दीराय महोदय के निर्देशन तथा थानाध्यक्ष धनपतगंज के कुशल नेतृत्व में थाना धनपतगंज पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 153/2026, धारा 137(2)/87 बीएनएस से संबंधित एक बाल अपचारी को आज दिनांक 06.08.2026 को समय करीब 12:40 बजे अभिरक्षा में लिया गया। बाल अपचारी के संबंध में किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम के प्रावधानों के अनुरूप आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।*पुलिस टीम:*
उ0नि0 श्री अजय कुमार शुक्ला
हे0का0 दीपक कुमार
का0 मनीष सिंह
