स्थान-सुलतानपुर उत्तर प्रदेश, रिपोर्ट-संतोष कुमार पाण्डेय विशेष सम्वाददाता चाणक्य न्यूज इंडिया
पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर श्रीमती चारू निगम के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक श्री बृजनारायण सिंह तथा क्षेत्राधिकारी बल्दीराय के पर्यवेक्षण एवं थानाध्यक्ष धनपतगंज श्रीमती अंजू मिश्रा के कुशल नेतृत्व में थाना धनपतगंज पुलिस टीम द्वारा न्यायालय से निर्गत गैर-जमानती वारंट (NBW) का सफलतापूर्वक तामील करते हुए एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। मा० न्यायालय ACJ/CN-21, सुलतानपुर द्वारा वाद संख्या 5311/22, एनसीआर संख्या-17/01, धारा 323/504 भादवि, थाना कुड़वार से संबंधित जारी गैर-जमानती वारंट (NBW) के अनुपालन में वारंटी बुधई पुत्र भवानीफेर, निवासी मल्लहटी टोला मुडुवा, थाना धनपतगंज, जनपद सुलतानपुर को दिनांक 07.08.2026 को समय 12:50 बजे उसके आवास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार वारंटी के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार वारंटी का विवरण* : बुधई पुत्र भवानीफेर निवासी : मल्लहटी टोला मुडुवा, थाना धनपतगंज, जनपद सुलतानपुर
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम :*
उ0नि0 श्री अजय कुमार शुक्ला
कांस्टेबल जयशंकर विश्वकर्मा
आरक्षी पुष्पेन्द्र लोधी
