स्थान-सुलतानपुर उत्तर प्रदेश, रिपोर्ट-संतोष कुमार पाण्डेय, विशेष सम्वाददाता चाणक्य न्यूज इंडिया
*पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर श्रीमती चारू निगम के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक श्री बृजनारायण सिंह तथा क्षेत्राधिकारी बल्दीराय के पर्यवेक्षण में थाना धनपतगंज पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 156/2026, धारा 137(2)/87/64(1)/351(3) बीएनएस एवं 5/6 पॉक्सो एक्ट से संबंधित अभियुक्त सूरज उपाध्याय उर्फ रामकृष्ण पुत्र स्वर्गीय संतोष कुमार, उम्र लगभग 26 वर्ष, निवासी ग्राम धनेसरपुर पीपरगांव, थाना धनपतगंज, जनपद सुलतानपुर को दिनांक 07.08.2026 को समय प्रातः 09:40 बजे नहर से धनेसरपुर गांव की ओर जाने वाले मार्ग के मोड़ से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।*
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण : –* – सूरज उपाध्याय उर्फ रामकृष्ण पुत्र स्वर्गीय संतोष कुमार उम्र : लगभग 26 वर्ष निवासी : ग्राम धनेसरपुर पीपरगांव, थाना धनपतगंज, जनपद सुलतानपुर
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम* :
थानाध्यक्ष श्रीमती अंजू मिश्रा
कांस्टेबल अजय गौतम
आरक्षी अजीत कुमार यादव
