• Sun. Aug 9th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

*महिला के कान का टप्स व गले की चैन झपटने वाली अभियुक्ता गिरफ्तार, टप्स बरामद*

BySantosh Kumar Pandey

Aug 8, 2026

स्थान-सुलतानपुर उत्तर प्रदेश, रिपोर्ट-संतोष कुमार पाण्डेय, विशेष सम्वाददाता चाणक्य न्यूज इंडिया
*जनपद में अपराध एवं अपराधियों तथा जिला बदर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदया सुलतानपुर के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी लम्भुआ के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक धीरज कुमार के कुशल नेतृत्व में थाना लम्भुआ पुलिस टीम द्वारा झपटमारी की घटना का सफल अनावरण करते हुए एक अभियुक्ता को गिरफ्तार किया गया है।*
दिनांक 08.08.2026 को जनवारी नाथ धाम में एक अज्ञात महिला द्वारा वादिनी मधुवाला के कान का टप्स एवं गले की चैन झपटकर फरार हो जाने की घटना के सम्बन्ध में थाना लम्भुआ पर मु0अ0सं0-299/2026 धारा 304(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया था। घटना के अनावरण एवं अभियुक्ता की गिरफ्तारी हेतु गठित पुलिस टीम द्वारा पतारसी-सुरागरसी करते हुए दिनांक 08.08.2026 को समय करीब 14:05 बजे गजापुर मोड़ के पास आम के पेड़ के नीचे से अभियुक्ता पूजा पत्नी जैकी कुमार, निवासी ग्राम मलिकसुदनी, थाना मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़ को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्ता के कब्जे से घटना में झपटा गया एक अदद टप्स बरामद किया गया। अभियुक्ता के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्ता. पूजा पत्नी जैकी कुमार, निवासी ग्राम मलिकसुदनी, थाना मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़।
*बरामदगी*
एक अदद टप्स (झपटमारी की घटना से सम्बन्धित)
*गिरफ्तारी का स्थान-* गजापुर मोड़ के पास आम के पेड़ के नीचे।
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम*
नि0अ0 इन्साफ अली
उ0नि0 मेघनाथ यादव
का0 अभिषेक कुमार
म0का0 रिंकू यादव