आज कॉन्स्टीट्यूशन क्लब ऑफ राजस्थान में आयोजित सम्मान समारोह में ‘राष्ट्रमंडल खेल 2026’ और अन्य विश्व चैम्पियनशिप में अपनी अद्भुत प्रतिभा व कड़े परिश्रम से देश और प्रदेश का नाम रोशन करने वाले पदक विजेताओं के अनुभवों को जाना। साथ ही, प्रोत्साहन राशि का चेक वितरित कर सम्मानित किया।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व एवं सशक्त खेल नीतियों से आज देश में खेल संस्कृति को नई दिशा और संबल मिल रहा है, जिसके परिणामस्वरूप हमारे खिलाड़ी वैश्विक मंचों पर तिरंगा लहराकर भारत का मान बढ़ा रहे हैं।
अंतरराष्ट्रीय पटल पर देश व प्रदेश का नाम रोशन करने वाले हमारे सभी खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई व उज्ज्वल भविष्य की अनंत शुभकामनाएं!
इस अवसर पर संसदीय कार्य मंत्री श्री जोगाराम पटेल जी , युवा मामले और खेल मंत्री श्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौर जी, युवा मामले और खेल राज्य मंत्री श्री केके विश्नोई जी सहित प्रतिभावान खिलाड़ी उपस्थित रहे।
