• Tue. Aug 11th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

*थाना कोतवाली देहात पुलिस को मिली सफलता, चोरी की घटना का अनावरण कर एक अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी के आभूषण, नकदी एवं अवैध तमंचा-कारतूस बरामद*

BySantosh Kumar Pandey

Aug 10, 2026

स्थान-सुलतानपुर उत्तर प्रदेश, रिपोर्ट-संतोष कुमार पाण्डेय, विशेष सम्वाददाता चाणक्य न्यूज इंडिया
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदया सुलतानपुर *श्रीमती चारू निगम* के निर्देशन, श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय के मार्गदर्शन तथा श्रीमान क्षेत्राधिकारी लम्भुआ महोदय के नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा सराहनीय कार्यवाही करते हुए चोरी की घटना का अनावरण कर प्रकाश में आए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
दिनांक *31.07.2026* को थाना कोतवाली देहात पर पंजीकृत *मु0अ0सं0 220/2026, धारा 305(a) बीएनएस*, जिसमें विवेचना के दौरान *धारा 317(2) बीएनएस एवं 9/25 आर्म्स एक्ट* की वृद्धि की गई, में प्रकाश में आए अभियुक्त *मो0 फुरकान पुत्र मो0 इस्लाम, निवासी प्यारेपट्टी, थाना कोतवाली देहात, जनपद सुलतानपुर, उम्र करीब 20 वर्ष* को दिनांक *09.08.2026* को समय *13:44 बजे* पखरौली ओवरब्रिज के नीचे बहद ग्राम पखरौली की ओर जाने वाली सर्विस लेन के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
*संक्षिप्त विवरण*
दिनांक **31.07.2026** की रात्रि अज्ञात चोरों द्वारा वादी की भाभी के कमरे में घुसकर अलमारी खोलने तथा बेड के नीचे रखे सोने-चांदी के आभूषण एवं कुछ नकदी चोरी कर ली गई थी। उक्त घटना के संबंध में थाना कोतवाली देहात पर अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई। पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी-पतारसी एवं अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्त मो0 फुरकान को चिन्हित कर गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से चोरी गए *आभूषणों के साथ एक अवैध देशी तमंचा एवं जिन्दा कारतूस* भी बरामद हुआ, जिसके संबंध में अभियोग में सुसंगत धाराओं की वृद्धि की गई।
*बरामदगी*
*अभियुक्त के कब्जे से निम्नलिखित सामान बरामद हुआ—*
* एक जोड़ी सफेद धातु की पायल।
* काले एवं सुनहरे रंग के मूंगों वाली माला, जिसमें पीली धातु का लॉकेट लगा हुआ है।
* एक पीली धातु की जनाना अंगूठी।
* अलग-अलग डिजाइन की सफेद धातु की 05 जोड़ी बिछिया।
* पीली धातु का एक जोड़ी कान का झाला।
* एक अदद अवैध देशी तमंचा .12 बोर।
* एक अदद जिन्दा कारतूस .12 बोर।
*गिरफ्तार अभियुक्त*
*मो0 फुरकान पुत्र मो0 इस्लाम*, निवासी प्यारेपट्टी, थाना कोतवाली देहात, जनपद सुलतानपुर, उम्र करीब 20 वर्ष।
*गिरफ्तारी का स्थान*- पखरौली ओवरब्रिज के नीचे, बहद ग्राम पखरौली की ओर जाने वाली सर्विस लेन के पास।
*गिरफ्तारी का दिनांक व समय*- दिनांक 09.08.2026, समय 13:44 बजे।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम*
1. उ0नि0 हरिशंकर राय
2. हे0का0 अजय यादव
3. का0 अजीत यादव