• Thu. Aug 13th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

*जिलाधिकारी महोदय द्वारा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), सुलतानपुर का किया गया औचक निरीक्षण।*

BySantosh Kumar Pandey

Aug 13, 2026

स्थान-सुलतानपुर उत्तर प्रदेश,रिपोर्ट-संतोष कुमार पाण्डेय, विशेष सम्वाददाता चाणक्य न्यूज इंडिया

*जिलाधिकारी महोदय द्वारा संस्थान में चल रहे कैम्पस प्लेसमेंट एवं स्किल डेवलपमेंट से संबंधित कार्यों कि की गयी समीक्षा।*
जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह द्वारा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), सुलतानपुर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संस्थान में चल रहे कैम्पस प्लेसमेंट एवं स्किल डेवलपमेंट से संबंधित कार्यों की जानकारी प्राप्त की गयी। जिलाधिकारी महोदय द्वारा आईटीआई में प्रशिक्षार्थियों को उपलब्ध कराए जा रहे प्रशिक्षण एवं रोजगार के अवसरों की समीक्षा की गयी। कैम्पस प्लेसमेंट और कौशल विकास के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों पर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की।
उन्होंने प्रशिक्षार्थियों से संवाद कर उनके प्रशिक्षण, तकनीकी ज्ञान एवं रोजगार की तैयारियों के बारे में जानकारी ली तथा उन्हें बेहतर भविष्य के लिए प्रोत्साहित किया। जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि तकनीकी प्रशिक्षण युवाओं को रोजगार के साथ-साथ स्वरोजगार एवं उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए मजबूत आधार प्रदान करता है।
जिलाधिकारी महोदय ने प्रशिक्षार्थियों से प्रशिक्षण का पूरी गंभीरता से लाभ उठाने और अपने कौशल को लगातार विकसित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में उद्योगों की जरूरत के अनुरूप तकनीकी रूप से दक्ष युवाओं की मांग लगातार बढ़ रही है। आज के कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में टाटा मोटर्स लखनऊ के एच आर द्वारा 350 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया गया, जिसमें से 104 अभ्यर्थियों का चयन अप्रेन्टिसशिप एवं टेम्परोरी वर्कमेन के लिए किया गया। सभी अभ्यर्थी जो की अलग अलग जिले जैसे अमेटी, जौनपुर, प्रतापगढ़, प्रयागराज, अयोध्या आदि से थे चयन होने के बाद काफी उत्साहित दिखे। निरीक्षण के दौरान आईटीआई के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में भूपेंद्र कुमार पाल प्रधानाचार्य राजकीय आईटीआई सुलतानपुर, सेवायोजन अधिकारी श्रीमति प्रीति मिश्रा, सचिन कुमार नौटियाल प्लेसमेंट अधिकारी एवं समस्त स्टाफ आईटीआई, सेवायोजन कार्यलय, कौशल विकास मिशन उपस्थित रहे।