• Sat. Sep 12th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

पोकरण जैसलमेर चंद्र प्रकाश पुरोहित, ब्यूरो प्रमुख जैसलमेर कि विशेष रीपोर्ट,नगर पालिका चुनाव उत्सव : 25 वार्डों के 26 बूथों पर 85.23 प्रतिशत मतदान

ByAshok Mishra

Sep 12, 2026

पोकरण जैसलमेर
चंद्र प्रकाश पुरोहित, ब्यूरो प्रमुख जैसलमेर कि विशेष रीपोर्ट,नगर पालिका चुनाव उत्सव : 25 वार्डों के 26 बूथों पर 85.23 प्रतिशत मतदान
17,675 मतदाताओं में से 15,066 ने डाला वोट, वार्ड 2 मतदान में अव्वल, वार्ड 22 में सबसे कम मतदान
पोकरण नगर पालिका आम चुनाव-2026 में शुक्रवार को लोकतंत्र के महापर्व का उत्साह देखने को मिला। पोकरण नगर पालिका क्षेत्र के 25 वार्डों में बनाए गए 26 मतदान केंद्रों पर कुल 17,675 मतदाता पंजीकृत थे, जिनमें से 15,066 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस प्रकार कुल 85.23 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
मतदान के आंकड़ों में वार्डवार खासा अंतर देखने को मिला। वार्ड संख्या 2 में सर्वाधिक 93.39 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि वार्ड 22 में सबसे कम 76.17 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
वार्डवार मतदान का संपूर्ण विवरण
वार्ड
मतदाता
मतदान
प्रतिशत
1
1,527
1,257
82.32%
2
620
579
93.39%
3
479
444
92.69%
4
589
532
90.32%
5
520
466
89.62%
6
568
445
78.35%
7
462
392
84.85%
8
777
718
92.41%
9
737
673
91.32%
10
653
521
79.79%
11
693
592
85.43%
12
580
506
87.24%
13
985
810
82.23%
14
456
392
85.96%
15
748
590
78.88%
16
485
415
85.57%
17
958
893
93.22%
18
792
734
92.68%
19
535
495
92.52%
20
1,304
1,003
76.92%
21
450
390
86.67%
22
663
505
76.17%
23
235
207
88.09%
24
648
516
79.63%
25
1,211
991
81.83%
कुल
17,675
15,066
85.23%
कहीं 93 प्रतिशत पार, कहीं 76 प्रतिशत के आसपास मतदान
मतदान प्रतिशत में वार्ड 2 सबसे आगे रहा। यहां 620 में से 579 मतदाताओं ने वोट डाला। इसके बाद वार्ड 17 में 93.22 प्रतिशत, वार्ड 3 में 92.69 प्रतिशत, वार्ड 18 में 92.68 प्रतिशत, वार्ड 19 में 92.52 प्रतिशत और वार्ड 8 में 92.41 प्रतिशत मतदान हुआ।
वहीं कम मतदान वाले वार्डों में वार्ड 22 में 76.17 प्रतिशत, वार्ड 20 में 76.92 प्रतिशत, वार्ड 6 में 78.35 प्रतिशत, वार्ड 15 में 78.88 प्रतिशत तथा वार्ड 24 में 79.63 प्रतिशत मतदान रहा।
वार्ड 1 में सबसे अधिक वोट पड़े
मतदाताओं की संख्या के लिहाज से वार्ड 1 सबसे बड़ा रहा, जहां 1,527 मतदाता थे और इनमें से 1,257 ने मतदान किया। इसके बाद वार्ड 20 में 1,304 मतदाताओं में से 1,003 तथा वार्ड 25 में 1,211 में से 991 मतदाताओं ने वोट डाला।
सबसे कम मतदाता वार्ड 23 में 235 रहे, जिनमें से 207 ने मतदान किया और मतदान प्रतिशत 88.09 प्रतिशत रहा।
वार्ड 16 में 85.57 प्रतिशत मतदान
पोकरण के वार्ड संख्या 16 में 485 मतदाताओं में से 415 ने मतदान किया, जिससे यहां 85.57 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ।
अब 15,066 मतदाताओं के मत ईवीएम में बंद हैं। 25 वार्डों में किस प्रत्याशी के पक्ष में मतदाताओं ने अपना विश्वास जताया और नगर पालिका में किस दल का बोर्ड बनता है, इसका फैसला मतगणना के गर्भ में छुपा हुआ है

By Ashok Mishra

Ashok Mishra is the Editor-in-Chief of Chanakya News India, a Hindi digital news platform established in 2012. The organization focuses on delivering verified breaking news, live news coverage, crime, entertainment, business, technology, and regional updates across India. Address: FNG vihar 2 sector 121 Gautam budhnagar Uttar pradesh, India Email -mpcgchanakyanewsindia@gmail.com Phone– +91 9315744968

अन्य ख़बरें

/** * Note: This file may contain artifacts of previous malicious infection. * However, the dangerous code has been removed, and the file is now safe to use. */