रिपोर्टर – पुष्पा शाव
स्थान – कोलकाता, पश्चिम बंगाल
कोलकाता: पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय के मार्गदर्शन में श्यामा प्रसाद मुखर्जी पोर्ट, कोलकाता की ओर से प्रतिष्ठित रवीन्द्र सेतु यानी हावड़ा ब्रिज को अत्याधुनिक गतिशील स्थापत्य प्रकाश व्यवस्था से रोशन किया गया है। नई रोशनी व्यवस्था ने कोलकाता की रात्रिकालीन क्षितिज रेखा को एक नया दृश्य रूप दिया है।
