• Tue. Aug 11th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

BALOTRA पुलिस का धरपकड़ अभियान, 23 अपराधी गिरफ्तार

ByAshok Mishra

Dec 15, 2025 #BALOTRA

राजस्थान चाणक्य न्यूज BALOTRA जिला ब्यूरो (मोहम्मद अशरफ मारोठी) 9413878797

BALOTRAपुलिस का धरपकड़ अभियान, 23 अपराधी गिरफ्तार, मादक पदार्थ तस्करों पर शिकंजा

BALOTRA, 15 दिसंबर 2025 (स्पेशल रिपोर्ट): जिला बालोतरा पुलिस ने अपराधियों और मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ व्यापक धरपकड़ अभियान चलाकर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक रमेश आईपीएस के नेतृत्व में 18 पुलिस टीमों ने एरिया डोमिनेशन के तहत कुल 23 मुलजिमों को गिरफ्तार किया, जिसमें 07 प्रकरणों के वांछित आरोपी, 02 स्थायी वारंटी और 14 गिरफ्तारी वारंटी शामिल हैं।

प्रमुख कार्यवाही के आंकड़े मादक पदार्थ तस्करी पर कड़ा प्रहार थाना समदड़ी: ‘ऑपरेशन विषभंजन’ के तहत बड़ी कार्रवाई पुलिस टीम ने 281 ग्राम गांजा सहित एक थ्री व्हीलर टैक्सी जब्त कर मुलजिम गोपाराम पुत्र मोहनलाल (38 वर्ष, जाती घांची) निवासी आर्दश कॉलोनी समदड़ी को गिरफ्तार किया गया है।

थाना BALOTRA: नागेंद्र सिंह पुत्र मोहनसिंह (35 वर्ष, राजपुरोहित) निवासी जेठन्तरी और मंगलाराम उर्फ मोन्टू पुत्र वगताराम (25 वर्ष, पटेल) निवासी ओपजी की ढाणी से 1.72 ग्राम MDMA बरामद मुलजिम गिरफ्तार मोटरसाइकिल जब्त।

अभियान की रणनीति
हरफूलसिंह आरपीएस (अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक) के सुपरविजन में डीसीआरबी और साइबर सैल के तकनीकी सहयोग से मानवीय आसूचना एवं परम्परागत पुलिसिंग के संयोजन से वांछित अपराधियों के संदिग्ध निवास स्थानों पर दबिश देकर अभियान को सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।

पुलिस अधीक्षक का बयान
रमेश आईपीएस ने बताया, “अवैध गतिविधियों, नशाखोरी और फरार अपराधियों के खिलाफ यह सतत अभियान जारी रहेगा। आमजन की सुरक्षा और कानून का राज स्थापित करना हमारा लक्ष्य।
“सामाजिक प्रभाव”
यह कार्यवाही न केवल असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाती है बल्कि जनता में कानून के प्रति विश्वास बढ़ाती है। जिले में अपराध नियंत्रण हेतु पुलिस की सक्रियता सराहनीय है।
#BalotraPolice #AreaDomination #OperationVishbhanjan #DrugFreeBalotra

By Ashok Mishra

Ashok Mishra is the Editor-in-Chief of Chanakya News India, a Hindi digital news platform established in 2012. The organization focuses on delivering verified breaking news, live news coverage, crime, entertainment, business, technology, and regional updates across India. Address: FNG vihar 2 sector 121 Gautam budhnagar Uttar pradesh, India Email -mpcgchanakyanewsindia@gmail.com Phone– +91 9315744968