• Wed. Jul 29th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

*लोकतंत्र सेनानी राम अभिलाख पांडे ‘भोला’ को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई,पुलिस ने दी गार्ड ऑफ ऑनर*

BySantosh Kumar Pandey

Jul 29, 2026

बल्दीराय तहसील के तिरहुत गांव में वरिष्ठ लोकतंत्र सेनानी राम अभिलाख पांडे ‘भोला’ (83) को पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। पुलिस जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर अंतिम सलामी दी, जबकि प्रशासनिक अधिकारियों ने पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।उपजिलाधिकारी बल्दीराय प्रभात सिंह और क्षेत्राधिकारी आशुतोष कुमार ने संयुक्त रूप से दिवंगत लोकतंत्र सेनानी को श्रद्धासुमन अर्पित किए। थाना प्रभारी हलियापुर अतुल कुमार श्रीवास्तव पुलिस बल के साथ अंतिम संस्कार स्थल पर मौजूद रहे।पुलिस लाइन से पहुंचे जवानों ने पूरे सम्मान के साथ गार्ड ऑफ ऑनर दिया। हेड कांस्टेबल बृजेश कुमार,उमाकांत, सुधीर कुमार, विनय कश्यप और नौशाद ने अंतिम सलामी दी।इसके बाद दिवंगत के पुत्र राम प्रसाद पांडे ने मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार की रस्म पूरी की।अंतिम विदाई के दौरान कांग्रेस नेता रामदेव पांडे, कृष्ण नारायण पांडेय,रामदर्शन साहू,श्याम नारायण पांडेय सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, ग्रामीण और शुभचिंतक उपस्थित रहे।