मणिपुर में चौबीस घंटे में हिंसा की दो घटनाओं में 4 लोगों की हत्या कर दी गई। रविवार रात दो थौबल जिले में दो समुदायों के बीच झड़प में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी।
श्रावस्ती ताल बघौडा में महानवमी पर हुई भव्य महाआरती, 15 सालों से सज रही है माता की चौकी।
सोमवार को जंगल से लकड़ी लेने गए तीन लोगों की उग्रवादियों ने गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने इंफाल में मुख्यमंत्री आवास के बाहर शव रखकर प्रदर्शन किया।
दूसरी घटना इम्फाल ईस्ट और कांगपोकपी जिलों की सीमा पर हुई। अधिकारियों के मुताबिक, गोलीबारी में चार लोग घायल हुए हैं और तीन लोग अब भी लापता हैं।
