• Mon. Oct 19th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

भास्कर अपडेट्स:सिंगर जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण नौटियाल कांग्रेस में शामिल, कुछ दिन पहले छोड़ी थी BJP

बॉलीवुड सिंगर जुबिन नौटियाल के पिता और बीजेपी के पूर्व नेता रामशरण नौटियाल सोमवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। दिल्ली में उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा समेत कई नेताओं की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ली।

 

रामशरण नौटियाल पहले भी कांग्रेस से जुड़े रहे हैं। करीब 12 साल पहले उन्होंने कांग्रेस छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया था। कांग्रेस नेताओं ने उनकी पार्टी में वापसी का स्वागत किया।

कुमारी शैलजा ने कहा कि रामशरण नौटियाल बीजेपी में घुटन महसूस कर रहे थे। वहां के माहौल और काम करने के तरीके से उनका मोहभंग हो गया था। उन्होंने कहा कि पार्टी में अपने पुराने सहयोगी की वापसी का वह स्वागत करती हैं।

जुबिन नौटियाल बॉलीवुड के लोकप्रिय गायकों में शामिल हैं। उन्होंने शेरशाह के गाने ‘रातां लंबियां’ और बजरंगी भाईजान के गाने ‘जिंदगी कुछ तो बता’ जैसे कई लोकप्रिय गीत गाए हैं।

By Ashok Mishra

Ashok Mishra is the Editor-in-Chief of Chanakya News India, a Hindi digital news platform established in 2012. The organization focuses on delivering verified breaking news, live news coverage, crime, entertainment, business, technology, and regional updates across India. Address: FNG vihar 2 sector 121 Gautam budhnagar Uttar pradesh, India Email -mpcgchanakyanewsindia@gmail.com Phone– +91 9315744968