• Sat. Jun 27th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

RAJSTHAN में भारी बारिश, बीसलपुर के 2 और गेट खोले

Byadmin

Sep 7, 2024 #RAJSTHAN
RAJSTHAN में भारी बारिश, बीसलपुर के 2 और गेट खोलेRAJSTHAN में भारी बारिश, बीसलपुर के 2 और गेट खोले

RAJSTHAN जयपुर में रुक-रुककर तेज बरसात, नदी-नालों में उफान; अब तक 51 फीसदी ज्यादा पानी बरसा

RAJSTHAN  में आज भी तेज बारिश का दौर जारी है। जयपुर सहित कई जिलों में शनिवार सुबह से रुक-रुककर तेज बरसात हो रही है। अजमेर में भारी बारिश की चेतावनी के कारण आज स्कूलों में छुट्टी है। मौसम विभाग ने राजस्थान के 5 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

वहीं, बीसलपुर में कैचमेंट एरिया में हो रही बरसात के कारण आज डैम के 2 और गेट खोले गए। दो दिन में बांध के 6 गेट खोलकर अब तक 96 हजार क्यूसेक से ज्यादा पानी छोड़ा गया है। राजस्थान में इस मानसून सीजन में बारिश सामान्य से 56 फीसदी ज्यादा हुई है।

 

RAJSTHAN  में भारी बारिश, बीसलपुर के 2 और गेट खोले
RAJSTHAN में भारी बारिश, बीसलपुर के 2 और गेट खोले

प्रदेश में 1 जून से 6 सितंबर तक औसत बरसात 395MM होती है, जबकि इस बार कुल 615MM बरसात हो चुकी है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 9-10 सितंबर से राजस्थान में बारिश की गतिविधियां कम होंगी। कुछ हिस्सों में हल्की ये मध्यम बारिश होने की संभावना है, जबकि अधिकांश जगहों पर मौसम साफ रहेगा।

जयपुर में द्रव्यवती नदी का पानी सड़कों पर

राजधानी के कई इलाकों में शनिवार सुबह 7 बजे से शुरू हुआ तेज बरसात का दौर करीब 10 बजे तक जारी रहा। इस कारण शहर के मालवीय नगर, भांकरोटा, झोटवाड़ा में मूसलाधार बारिश के कारण सड़कों पर एक फीट तक पानी जमा हो गया है। कई क्षेत्रों में ट्रैफिक भी प्रभावित हुआ है। वहीं, महारानी फार्म इलाके में द्रव्यवती नदी का पानी सड़क पर आ गया है।

 

By admin

टोंक से एस रहमान।नशा तस्करों, वांछित अपराधियों और अवैध खनन पर टोंक पुलिस की बड़ी कार्रवाई।
सिंहस्थ-2028 में आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर उज्जैन पुलिस ने अब तक का सबसे बड़ा हाईटेक सुरक्षा प्लान तैयार किया है। इस योजना के तहत आसमान से लेकर पानी के अंदर तक कड़ी निगरानी रखी जाएगी।
जिला कलक्टर ने ली जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक,स्वास्थ्य सूचकांकों में शत-प्रतिशत लक्ष्य अर्जित करे चिकित्सा अधिकारी, रविवार ,28 जून से आयोजित पोलियो अभियान का प्रभावी क्रियान्वयन कर 5 वर्ष तक के सभी* बच्चों को पोलियो की दवा अवश्य पिलावे ,बालिकाओं को एचपीवी  वैक्सीन से करे लाभान्वित – जिला कलक्टर जोरवाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *