• Sun. Jul 26th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

SAMBHAL तीनों तहसीलों में आयोजित हुआ संपूर्ण समाधान दिवस

जनपद की तीनों तहसीलों में आयोजित हुआ संपूर्ण समाधान दिवस।

तहसील गुन्नौर में जिलाधिकारी के निर्देशन एवं मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुआ संपूर्ण समाधान दिवस।

शिकायतों का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के दिए निर्देश।

*SAMBHAL (गुन्नौर ) –
जनसामान्य की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से आज जनपद की तीनों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।

जिलाधिकारी डॉ.राजेंद्र पैंसिया के निर्देशन एवं मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट की अध्यक्षता में तहसील गुन्नौर में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजन किया गया।

संपूर्ण समाधान दिवस में मुख्य विकास अधिकारी ने शिकायतकर्ताओं की समस्या सुनकर मौके पर अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि शिकायतें लंबित न रखी जाये, शिकायतों को गम्भीरता से लिया जाये।

संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों को सुना एवं संबंधित थानाध्यक्षों को निस्तारण के निर्देश दिए।

उन्होंने ने कहा कि समस्त शिकायती पत्रों को संज्ञान में लेते हुए संबंधित अधिकारी गंभीरता पूर्वक शत प्रतिशत शिकायतों का निस्तारण करना सुनिश्चित करें।

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि तहसील दिवस में जो भी प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए हैं उनको समस्त संबंधित अधिकारी गंभीरता से निस्तारण करें जिससे शिकायत पुनः ना आए।


इस अवसर पर परियोजना निदेशक डीआरडीए ज्ञान सिंह, उप जिलाधिकारी गुन्नौर अवधेश कुमार, तहसीलदार सहित अधिकारी उपस्थित रहे।

चीफ़ बयूरो- मनीष कुमार एम बी

By Ashok Mishra

Ashok Mishra is the Editor-in-Chief of Chanakya News India, a Hindi digital news platform established in 2012. The organization focuses on delivering verified breaking news, live news coverage, crime, entertainment, business, technology, and regional updates across India. Address: FNG vihar 2 sector 121 Gautam budhnagar Uttar pradesh, India Email -mpcgchanakyanewsindia@gmail.com Phone– +91 9315744968