• Tue. Jul 28th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

JAISALMER जिला संगठन प्रभारी ने भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक ली

JAISALMER जिला संगठन प्रभारी ने भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक ली, पहली बार जैसलमेर आगमन पर हुआ भव्य स्वागत।
————————
JAISALMER सरकार के दो साल की उपलब्धियों के दोनों विधानसभाओ के रथो को प्रभारी मंत्री गजेंद्र सिंह खीवसर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया ।
———————————-
JAISALMER भारतीय जनता पार्टी के जिला संगठन प्रभारी श्रवण सिंह राव द्वारा आज भाजपा कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा भाजपा सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

जिला संगठन प्रभारी के पहली बार जैसलमेर आगमन पर भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा माला व साफा पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर प्रभारी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी की मजबूती कार्यकर्ताओं की एकजुटता और सक्रियता पर निर्भर करती है। उन्होंने सभी से संगठनात्मक अनुशासन बनाए रखते हुए केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया।सरकार की दो साल की उपलब्धियों के बारे में रथ यात्रा में पूर्ण सहयोग करने का आव्हान किया ।

मीडिया प्रभारी बाबू लाल शर्मा ने बताया की बैठक में विधायक छोटू सिंह भाटी, जिलाध्यक्ष दलपत हिंगड़ा, निवर्तमान जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश सारदा, प्रदेश सदस्य विक्रम सिंह नाचना, उपाध्यक्ष सुशील कुमार व्यास, जिला महामंत्री मनोहर सिंह दामोदरा, जिला मंत्री कंवराज सिंह चौहान, निवर्तमान सभापति हरिवल्लभ कल्ला, पूर्व प्रधान मूला राम चौधरी, अरुण पुरोहित, लून सिंह राजपुरोहित, छुग सिंह सोढ़ा, सवाई सिंह गोगली, वीरेंद्र सिंह हमीरा, ओम इनखिया, देवीलाल, नवल गोयल जिले के वरिष्ठ पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे

By Ashok Mishra

Ashok Mishra is the Editor-in-Chief of Chanakya News India, a Hindi digital news platform established in 2012. The organization focuses on delivering verified breaking news, live news coverage, crime, entertainment, business, technology, and regional updates across India. Address: FNG vihar 2 sector 121 Gautam budhnagar Uttar pradesh, India Email -mpcgchanakyanewsindia@gmail.com Phone– +91 9315744968