• Sun. Jul 26th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

PRAYAGRAJ पल्स पॉइंट हॉस्पिटल का उद्घाटन,पूर्व विधायक प्रशांत सिंह राहुल ने फीता काटकर किया शुभारंभ

ByAshok Mishra

Jan 6, 2026 #PRAYAGRAJ

PRAYAGRAJ पल्स पॉइंट हॉस्पिटल का उद्घाटन,पूर्व विधायक प्रशांत सिंह राहुल ने फीता काटकर किया शुभारंभ

PRAYAGRAJ के सैदाबाद स्टेशन रोड स्थित गुरुकुल स्कूल के सामने पल्स पॉइंट हॉस्पिटल का उद्घाटन किया गया। हटिया के पूर्व विधायक प्रशांत सिंह राहुल ने फीता काटकर अस्पताल का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, समाजसेवी, चिकित्सक और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे। पूर्व विधायक प्रशांत सिंह राहुल ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि समाज को बेहतर, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराना समय की मांग है। उन्होंने अस्पताल को इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

डॉ. सत्येंद्र ने भी इस मौके पर अपने विचार रखे। उन्होंने अस्पताल की चिकित्सा सेवाओं और जनहित में इसकी उपयोगिता पर प्रकाश डाला।

हॉस्पिटल के मैनेजिंग डायरेक्टर मनोज कुमार और सीईओ डॉ. मोनिका ने समारोह में उपस्थित सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों का धन्यवाद किया। उन्होंने अस्पताल द्वारा उपलब्ध कराई जा रही आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी भी दी।

By Ashok Mishra

Ashok Mishra is the Editor-in-Chief of Chanakya News India, a Hindi digital news platform established in 2012. The organization focuses on delivering verified breaking news, live news coverage, crime, entertainment, business, technology, and regional updates across India. Address: FNG vihar 2 sector 121 Gautam budhnagar Uttar pradesh, India Email -mpcgchanakyanewsindia@gmail.com Phone– +91 9315744968