• Fri. Sep 25th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस लाइन में आयोजित हुई संपर्क सभा एवं जागरूकता कार्यक्रम

ByAshok Mishra

Jul 2, 2026

सवाई माधोपुर, 1 जुलाई। जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार पुलिस लाइन सवाई माधोपुर में महिला सुरक्षा एवं संवेदनशील पुलिसिंग को लेकर विशेष संपर्क सभा और जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को महिला सुरक्षा से जुड़े कानूनों, योजनाओं और प्रभावी कार्रवाई के संबंध में जानकारी दी गई।
सभा में महिला एवं बालिकाओं की सुरक्षा, शिकायतों के त्वरित निस्तारण, महिला बीट अधिकारी योजना, कालिका पेट्रोलिंग और सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही पॉक्सो अधिनियम, कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न (POSH Act), साइबर अपराधों से बचाव, तथा महिला एवं बाल हेल्पलाइन की जानकारी भी साझा की गई।
कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने महिला सुरक्षा से जुड़ी चुनौतियों और उनके समाधान पर चर्चा की तथा भविष्य में जागरूकता अभियान और सामुदायिक सहभागिता को और प्रभावी बनाने का संकल्प लिया। जिला पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं के लिए सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

लोकेशन सवाई माधोपुर
रिपोर्टर बृजेश त्रिवेदी

By Ashok Mishra

Ashok Mishra is the Editor-in-Chief of Chanakya News India, a Hindi digital news platform established in 2012. The organization focuses on delivering verified breaking news, live news coverage, crime, entertainment, business, technology, and regional updates across India. Address: FNG vihar 2 sector 121 Gautam budhnagar Uttar pradesh, India Email -mpcgchanakyanewsindia@gmail.com Phone– +91 9315744968