• Tue. Jun 9th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

JAISALMER राष्ट्रीय सेवा योजना यानी एनएसएस शिविर में पोकरण विधायक महंत प्रताप पुरी ने शिरकत की

ByAshok Mishra

Jan 11, 2026

जैसलमेर/JAISALMER

पोकरण शहर के राजकीय कन्या महाविद्यालय में आज आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना यानी एनएसएस शिविर में पोकरण विधायक महंत प्रताप पुरी ने शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने स्वयंसेवकों को समाज और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया।

JAISALMER
JAISALMER

पोकरण विधायक महंत प्रताप पुरी आज राजकीय कन्या महाविद्यालय पहुंचे, जहां चल रहे एनएसएस शिविर में उन्होंने स्वयंसेवकों से संवाद किया। विधायक ने कहा कि एनएसएस जैसे कार्यक्रम युवाओं में सेवा, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करते हैं।

शिविर में स्वयंसेवकों ने समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया। विधायक ने स्वयंसेवकों की सराहना करते हुए सभी के उज्ज्वल भविष्य की मंगल कामना की और कहा कि युवा शक्ति ही देश का भविष्य है।
विधायक महंत प्रताप पुरी ने कहा कि
“एनएसएस के माध्यम से युवा समाज और राष्ट्र के लिए सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकते हैं। सेवा भाव ही सच्ची राष्ट्र सेवा है।”
इस दौरान विधायक ने महाविद्यालय के प्राचार्य एवं समस्त स्टाफ से भी मुलाकात की और शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी ली। कार्यक्रम में छात्राओं और स्टाफ में उत्साह का माहौल देखने को मिला।रिपोर्ट: चंद्र प्रकाश पुरोहित
ब्यूरो:

By Ashok Mishra

Ashok Mishra is the Editor-in-Chief of Chanakya News India, a Hindi digital news platform established in 2012. The organization focuses on delivering verified breaking news, live news coverage, crime, entertainment, business, technology, and regional updates across India. Address: FNG vihar 2 sector 121 Gautam budhnagar Uttar pradesh, India Email -mpcgchanakyanewsindia@gmail.com Phone– +91 9315744968