• Fri. Jun 26th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

टोंक से एस रहमान।नशा तस्करों, वांछित अपराधियों और अवैध खनन पर टोंक पुलिस की बड़ी कार्रवाई।

ByAshok Mishra

Jun 26, 2026

टोंक। पुलिस अधीक्षक रोशन मीणा के निर्देशन में चलाए जा रहे “नशा मुक्त टोंक अभियान” एवं अपराधियों की धरपकड़ के तहत जिलेभर में पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए मादक पदार्थ, अवैध शराब और बजरी परिवहन के मामलों में कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
डीएसटी टीम टोंक और मेहन्दवास थाना पुलिस ने ग्राम अरनिया नील में कार्रवाई कर एक आरोपी के कब्जे से 81.38 ग्राम स्मैक बरामद की, जिसकी बाजार कीमत करीब 17 लाख रुपए आंकी गई है। पुलिस ने आरोपी श्यामसुन्दर सांसी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक मोटरसाइकिल तथा 1.70 लाख रुपए की नकद राशि भी जब्त की, जो स्मैक बिक्री की रकम बताई जा रही है।
इसी प्रकार डीएसटी टीम और घाड़ थाना पुलिस ने जलसीना रोड पर कार्रवाई करते हुए 22 किलो 750 ग्राम गांजा बरामद किया। बरामद गांजे की कीमत करीब 11.37 लाख रुपए बताई गई है। मामले में आरोपी प्रेमचंद को गिरफ्तार किया गया।
पीपलू थाना पुलिस ने चार माह से फरार चल रहे अवैध गांजा आपूर्ति मामले के आरोपी एवं थाना क्षेत्र के टॉप-10 वांछित अपराधी खुशीराम कीर उर्फ डीलू कीर को गिरफ्तार किया है। इस प्रकरण में पूर्व में तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। झिराना थाना पुलिस ने झूठे आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज करवाने के मामले में परिवादी देशराज मीणा के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 217/248 के तहत न्यायालय में इस्तगासा पेश किया है।
अलीगढ़ थाना पुलिस ने बिलोता रोड पुलिया के पास कार्रवाई कर आरोपी जितेन्द्र बैरवा के कब्जे से देशी शराब के 56 पव्वे जब्त किए तथा आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया।
वहीं अवैध बजरी खनन एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए गए अभियान में पीपलू थाना पुलिस ने देवरी गांव के निकट मासी नदी क्षेत्र से एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में परिवहन की जा रही 8 टन अवैध बजरी जब्त की। इसी तरह झिराना थाना पुलिस ने ग्राम कैलाशपुरी क्षेत्र से अवैध बजरी परिवहन करते हुए एक अन्य ट्रैक्टर-ट्रॉली को 8 टन बजरी सहित जब्त कर प्रकरण दर्ज किया।

By Ashok Mishra

Ashok Mishra is the Editor-in-Chief of Chanakya News India, a Hindi digital news platform established in 2012. The organization focuses on delivering verified breaking news, live news coverage, crime, entertainment, business, technology, and regional updates across India. Address: FNG vihar 2 sector 121 Gautam budhnagar Uttar pradesh, India Email -mpcgchanakyanewsindia@gmail.com Phone– +91 9315744968

सिंहस्थ-2028 में आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर उज्जैन पुलिस ने अब तक का सबसे बड़ा हाईटेक सुरक्षा प्लान तैयार किया है। इस योजना के तहत आसमान से लेकर पानी के अंदर तक कड़ी निगरानी रखी जाएगी।
जिला कलक्टर ने ली जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक,स्वास्थ्य सूचकांकों में शत-प्रतिशत लक्ष्य अर्जित करे चिकित्सा अधिकारी, रविवार ,28 जून से आयोजित पोलियो अभियान का प्रभावी क्रियान्वयन कर 5 वर्ष तक के सभी* बच्चों को पोलियो की दवा अवश्य पिलावे ,बालिकाओं को एचपीवी  वैक्सीन से करे लाभान्वित – जिला कलक्टर जोरवाल
अवैध मादक पदार्थ स्मैक सहित आरोपी गिरफ्तार, परिवहन में प्रयुक्त कार भी जब्त